न्यूजीलैंड के तटीय इलाके में शक्तिशाली भूकंप

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (13:34 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड का तटीय इलाका बुधवार को शक्तिशाली भूकंप से थर्रा गया। भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 19:38 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।
 
इस भूकंप की पुष्टि यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने इस भूकंप की पुष्टि की है। भूकंप के यह झटके वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में महसूस किए गए।

EMSC के मुताबिक भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था, जबकि झटके जमीन से 48 किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 
 
तूफान और बाढ़ ने परेशान किया : इससे पहले चक्रवात गेब्रियल की वजह से भी न्यूजीलैंड में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इससे कई द्वीपों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई इलाकों को बाढ़ का भी सामना करना पड़ रहा है। सरकार पहले ही आपातकाल की घोषणा कर चुकी है। चक्रवात के कारण 16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तुर्किए और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप में 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में इमारतें तबाह हो गई है। इसके लोगों को शरणार्थी शिविरों में रहना पड़ रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी