तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदयगति रुकने से निधन

गुरुवार, 18 मार्च 2021 (08:58 IST)
नाकुरू (केन्या)। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया।

ALSO READ: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के बाहर से हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार
राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वे बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।
 
मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने 3 दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी