नेपाल में विमान लापता, 4 भारतीयों समेत 22 लोग हैं सवार

रविवार, 29 मई 2022 (11:47 IST)
काठमांडू। नेपाल में नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया। पोखरा से जॉमसम जा रहे इस विमान में चालक दल सहित कुल 22 लोग सवार हैं।
 
नेपाली मीडिया के मुताबिक इस विमान ने आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था। लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है।
 
नेपाल के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक है। बाकी लोग नेपाल के हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार, जोमसोम के पास घम्सी में आग की लपटें दिखाई दी है। बहरहाल विमान की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

चित्र सौजन्य : तारा एयर
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी