ब्राजील में मूसलधार बारिश से 71 लोगों की मौत, 54 घर नष्ट

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (09:19 IST)
रियो डी जनेरियो। ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 पहुंच गई है।

ALSO READ: Weather Update: जम्मू कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
 
ब्राजील के समाचार पोर्टल जी1 ने बुधवार को दमकलकर्मियों के हवाले से दी रिपोर्ट में बताया है कि पेट्रोपोलिस शहर में मूसलधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 71 लोगों की मौत हो चुकी और कम से कम 54 घर नष्ट हो गए तथा 370 से अधिक लोग दूसरी जगह आश्रय लेना पड़ा है।
 
पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार दमकलकर्मी को अभी तक लापता लोगों की संख्या का पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय है कि ब्राजील में मंगलवार को मूसलधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस बाढ़ पीड़ितों की सहायता का जिम्मा सौंपा है।(फ़ाइल चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी