उत्तरी प्रशांत महासागर में भूकंप का जबरदस्त झटका, सुनामी की चेतावनी

बुधवार, 25 मार्च 2020 (11:25 IST)
मॉस्को। उत्तरी प्रशांत महासागर क्षेत्र में बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया और रूस के सुदूर पूर्वी कुरील द्वीप समूह पर करीबी समुद्र तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हवाई में सुनामी की आशंका को लेकर निगरानी रखी जा रही है।
ALSO READ: इंडोनेशिया में आया 6.3 की तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
अमेरिका भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार जापान के उत्तर में स्थित कुरील में 219 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित सेवेरो में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
 
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र के 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की खतरनाक लहरों की आशंका है। चेतावनी में कहा गया है कि इतनी क्षमता वाले भूकंप के बाद पहले भी भूकंप केंद्र से दूर सुनामी की आपदाएं आ चुकी हैं।
ALSO READ: न्यूजीलैंड व ईरान में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं
जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप का झटका जोरदार था जिसकी तीव्रता 7.8 थी और इससे जापान के तटों के आसपास समुद्र के जलस्तर में मामूली बदलाव आ सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी