ट्रंप का दावा, क्या भारत ने दिया पुतिन को बड़ा झटका?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 16 अगस्त 2025 (13:08 IST)
Trump Tariff on India : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। वह लगभग 40 प्रतिशत तेल आयात कर रहा था। इस कदम से रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि भारत और रूस ने अभी ट्रंप के दावे की पुष्‍टि नहीं की है। ALSO READ: ट्रंप और पुतिन में नहीं बनी बात, क्या होगा भारत पर असर?
 
ट्रंप ने संकेत दिया है कि हो सकता है कि अमेरिका भारत पर द्वितीयक शुल्क नहीं लगाए। ऐसी आशंकाएं थीं कि अगर अमेरिका ने द्वितीयक शुल्क लागू किया तो उससे भारत प्रभावित हो सकता था।
 
ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक तेल ग्राहक खो दिया, जो भारत है, जो लगभग 40 प्रतिशत तेल का आयात कर रहा था। चीन, जैसा कि आप जानते हैं, बहुत अधिक आयात कर रहा है… और अगर मैंने जो ‘द्वितीयक प्रतिबंध’ या ‘द्वितीयक शुल्क’ लगाया तो यह उनके लिए बहुत विनाशकारी होगा। अगर मुझे यह करना पड़ा, तो मैं करूंगा। शायद मुझे यह करना न पड़े। ALSO READ: रूस यूक्रेन युद्ध पर कोई समझौता नहीं, मुलाकात के बाद क्या बोले ट्रंप और पुतिन
 
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक के लिए अलास्का जाते समय ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ ‘एयर फ़ोर्स वन’ में दिया। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बिना किसी भी सहमति के समाप्त हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी