नहीं डरेगा अमेरिका, दक्षिण चीन सागर में जारी रहेगी गश्त

रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (09:10 IST)
अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी बल दक्षिण चीन सागर में चीन निर्मित एक कृत्रिम द्वीप में उसकी सेना की तैनाती से भयभीत नहीं होगा और विवादित क्षेत्र में जहां तक अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देता हो वहां तक गश्त जारी रखेगा। 
 
यूएसएस कार्ल विंसन में सवार लेफ्टिनेंट कमांडर टिम हॉकिन्स ने कहा कि नौसेना ने सागर और हवा में 70 वर्ष तक नियमित गश्त की है। जिसका मकसद सुरक्षा को बढ़ावा देना और निर्बाध व्यापार की गांरटी देना है जो कि एशियाई तथा अमेरिकी अर्थ व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
 
हॉकिन्स ने 95,000 टन वजन वाले युद्धपोत के फ्लाइट डेक पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून हमें यहां आने जाने की, उड़ान भरने, यहां तैरने की अनुमति देता है और यही हम कर रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी