अफगानी हमले के बाद पोस्ट छोड़कर कैसे भागे पाकिस्तानी सैनिक, सामने आया वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (23:37 IST)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तान की सीमा पर हमला कर दिया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस संघर्ष में 9 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं, इसमें 16 अन्य घायल हुए हैं।
ALSO READ: TTP क्या है, जो बना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संग्राम का कारण
तालिबान ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भी कब्जा करने की भी बात कही है। अफगानिस्तान के रक्षामंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा कि हम किसी भी हमले का जवाब देंगे।
ALSO READ: Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, BJP-JDU को मिलेंगी 101-101 सीटें
इस हमले में 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर सामने आ रही है। दोनों देशों की झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है।
इसमें अफगानिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी की पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़कर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी