विजय माल्या रचाएंगे तीसरा ब्याह, ये होंगी उनकी दुल्हनिया

बुधवार, 28 मार्च 2018 (15:12 IST)
भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चूना लगाने वाले विजय माल्या तीसरा ब्याह रचाने जा रहे हैं। अब उनकी तीसरी शादी के चर्चे हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक 62 साल के माल्या किंगफिशर एयरलाइंस की एयरहोस्टेस पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।


पिंकी लालवानी वर्ष 2016 में माल्या के साथ देश छोड़कर भाग गई थीं।  खबरों के अनुसार माल्या और पिंकी लालवानी लिव इन रिलेशन में हैं। हाल ही में दोनों ने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई। हालांकि अभी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लंदन में माल्या पर चल रहे केस की सुनवाई में कई बार पिंकी लालवानी उनके साथ ही देखी गईं।  विजय माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी से की थी, जो एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। इनसे उनका एक बेटा सिद्धार्थ है। कुछ सालों बाद माल्या ने समीरा से तलाक लेकर बैंगलोर में अपने दोस्त की पत्नी रेखा से शादी कर ली। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद, माल्या के अच्छे दोस्त थे।

पिंकी लालवानी को माल्या ने साल 2011 में किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी दी थी। बाद में माल्या और पिंकी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों कई इवेंट्स में साथ-साथ देखे जाने लगे। फिर लालवानी एयरलाइंस की एयरहोस्टेस से लेकर किंगफिशर के विज्ञापनों में देखी गई।

उन्होंने माल्या की कई पार्टियों को होस्ट भी किया। पिंकी ने किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट कराया। जब साल 2016 में माल्या देश छोड़कर फरार हुए, तब पिंकी लालवानी भी उसके साथ देश छोड़कर चली गई थी। बताया जाता है कि पिंकी बुरे वक्त में भी माल्या के साथ रही हैं। 
(Photo Courtesy: Social Media)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी