UN की बैठक में जेलेंस्की ने दी चेतावनी, बोले- पुतिन को रोकना होगा, विनाशकारी हथियारों की चल रही दौड़...
Volodymyr Zelensky News : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रूस को तुरंत रोका जाना चाहिए, क्योंकि देर होने पर परमाणु हथियार ले जाने वाले ड्रोन का खतरा बढ़ जाएगा। जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल कार्रवाई की अपील की। जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में विश्व नेताओं से कहा कि दुनिया में मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने अपील की- रूस के युद्ध को बढ़ाने न दें। चुप न रहें, इसका विरोध करें।
उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की से एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित किया था और इस दौरान यूक्रेन के प्रयासों के प्रति समर्थन जताया और रूस की आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि यूक्रेन, रूस के हाथों गंवाए सभी क्षेत्रों को वापस हासिल कर सकता है।
जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया में मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी कमजोर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं यूक्रेन, गाजा और सूडान में युद्धों को रोकने में विफल रही हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून राष्ट्रों को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
जेलेंस्की ने कहा कि पहले ड्रोन का उपयोग प्रमुख देशों द्वारा किया जाता था लेकिन अब हजारों लोग हैं जो जानते हैं कि ड्रोन का उपयोग करके पेशेवर रूप से कैसे हत्या की जाती है। जेलेंस्की ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित हथियारों के लिए वैश्विक नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि यह परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने जितना ही जरूरी है।
जेलेंस्की ने कहा कि अगर कोई देश शांति चाहता है, तो उसे हथियारों पर काम करना होगा। यह दुखद है, लेकिन यही हकीकत है। न तो अंतरराष्ट्रीय कानून और न ही सहयोग, बल्कि हथियार तय करते हैं कि कौन बचेगा। रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों से उन्होंने कहा- युद्ध बहुत लोगों पर असर डाल रहा है। जेलेंस्की ने अपील की- रूस के युद्ध को बढ़ाने न दें। चुप न रहें, इसका विरोध करें।
Edited By : Chetan Gour