#WebViral क्या मतलब होता है आपकी जिप पर लि‍खे YKK का... ?

हर दिन आपकी दिनचर्या में कुछ न कुछ ऐसी चीजें भी शामिल होती हैं, जिनसे आप रोजाना रुबरु जरूर होते हैं, लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक शब्द है YKK, जो आपने पैंट या जींस की जिप यानि चेन पर कभी न कभी लिखा जरुर देखा होगा। बेशक आपको इसका मतलब भी नहीं पता होगा। लीजिए हम बता देते हैं, क्या है ये YKK ...
 
दरअसल आपकी जिप पर लिखे इस YKK का मतलब है, योशिदा कोग्यो कबूशिकीगाइशा, जो कि जिप बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी में से एक है। इस जिपर कंपनी की स्थापना 1934 में एक जापानी उद्योगपति तोदाओ योशि‍दा द्वारा टोक्यो में की गई थी। एक अनुमान के मुताबिक विश्व भर के 71 देशों में 206 अन्य सुविधाओं के साथ आधे से भी अधिक जिप इसी समूह द्वारा बनाई जाती हैं।
 तभी से YKK जि‍पर की तरह बांधने या कसने वाली चीजों के साथ-साथ अन्य छोटी-छोटी चीजों का व्यवसाय करता है। इतना ही नहीं, वे जिपर मशीनों का उत्पादन भी करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें