टाईटन का सागर हो सकता है नमकीन

गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (18:30 IST)
वॉशिंगटन। शनि ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह टाईटन पर विशाल भूमिगत सागर पृथ्वी के खारे पानी के सबसे निचले झील के जैसा नमकीन हो सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दस साल के दौरान टाईटन पर नासा द्वारा कई बार भेजे गए अंतरिक्ष यान कैसिनी से मिले गुरुत्व एवं स्थलाकृति संबंधी आंकड़ों के अध्ययन के बाद यह नई बात सामने आई है।

कैसिनी के आंकड़ों के आधार पर अनुसंधानकर्ताओं ने टाईटन की एक मॉडल संरचना प्रस्तुत की जिससे वहां के बाहरी बर्फ की चादर की संरचना के बारे में समझ बढ़ी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें