हरभजन ने की छक्कों की बारिश, पंजाब 18 रनों से जीता

रविवार, 12 अप्रैल 2015 (20:43 IST)
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण में आज  किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 18 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई के लिए हरभजन सिंह ने छक्कों की बारिश की लेकिन 24 गेंदों पर उनके द्वारा बनाए गए 64 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।  


भज्जी के बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के लगे। पूरा स्टेडियम उनके सम्मान में खड़ा हो गया।  पंजाब ने 20 ओवरों में 5  विकेट खोकर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। सुचित 34 रन पर नाबाद रहे। 

यह  मैच मुंबई भले ही हारा हो लेकिन हरभजन सिंह ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दर्शकों का ही नहीं बल्कि पंजाब की टीम का भी दिल जीत लिया। भज्जी ने सुचित के साथ सातवें विकेट के लिए केवल 37 गेंदों में 100 रन की भागीदारी कर डाली। उनकी इस पारी को स्टेडियम में मौजूद रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी सराहा। 
हरभजन ने मैच का रुख बदला : मुंबई को 6 गेंदों में जीत के लिए 30 रनों की दरकार है। हरभजन के बल्ले से रनों का झरना फूट पड़ा है। 5.2 ओवर में हरभजन और सुचित के बीच 89 रनों की नाबाद भागीदारी निभाई जा चुकी है। हरभजन 54 और सुचित 35 रन पर नाबाद हैं।

हरभजन लगा चुके हैं 6 छक्के : 18ओवर के बाद मुंबई ने 131 रन बना लिए हैं। हरभजन ने 19 गेंदों पर 53 रन बनाए हैं, जिसमें 6 छक्के शामिल हैं। सुचित 21 रन पर नाबाद हैं। 


हरभजन ने जमाए लगातार 3 छक्के : दबाव जब मुंबई रायडू (13) और पोलार्ड (20) के विकेट गंवा चुका था, ऐसे में हरभजन सिंह ने आतिशी पारी खेली। 15वें ओवर में 19, 16वें ओवर में 17 और 17वें ओवरे में 20 रन मुंबई ने बनाए। अनुरीत सिंह के 17वें ओवर में भज्जी ने लगातार 3 छक्के लगाए।  17 ओवर के बाद मुंबई 6 विकेट खोकर 116 रन बना चुका था।  

मुंबई अपने ही घर में बुरी तरह दबाव में : मुंबई  इंडियंस की टीम आज अपने ही घर में बुरी तरह दबाव में नजर आ रही है। पंजाब के गेंदबाजों ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया है। कप्तान रोहित शर्मा बगैर खाता खोले संदीप शर्मा के द्वारा पगबाधा आउट करार दिए जबकि अनुरीत सिंह ने आदित्य तारे (7) का विकेट झपटा।‍ मिशेल जॉनसन ने आरोन फिंच के डंडे बिखेर दिए। इसके बाद कोरी एंडरसन (5) अक्षर पटेल की गेंद पर साह द्वारा स्टंम्स आउट हो गए। 9.1 ओवर में मुंबई 27 रन पर 4  विकेट गंवा  चुका है। रायडू 2 और पोलार्ड 2  रन पर नाबाद हैं। 

जॉर्ज बेली ने वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और 32 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौकों के अलावा 5 गगनभेदी छक्के जड़े जिसकी बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाने में सफल रहा। मिशेल जॉनसन 3 रन पर नाबाद रहे। 
 

18 ओवर में पंजाब का स्कोर 153 रन : 18 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेली 41 और मिशेल जॉनसन 1 रन पर नाबाद हैं। ऋषि धवन 6 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। उन्हें मलिंगा ने अपना निशाना बनाया। 
 
मिलर को महंगी पड़ी गेंद से छेड़खानी : डेविड मिलर जब 24 रनों के निजी स्कोर पर थे, तब मुंबई इंडियंस के तूफानी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की ऑफ स्टंम्स के बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे और विकेट कीपर आदित्य तारे ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। इस तरह पंजाब ने 134 रनों पर चौथा विकेट खोया
 
मुरली विजय 35 रन बनाकर आउट : किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मुरली विजय काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन जब वे 35 रनों के निजी स्कोर पर पहुंचे, तब हरभजन सिंह ने उन्हें जगदीश सुचित के हाथों लपकवाकर पंजाब को तीसरा झटका 88 रनों के कुल स्कोर पर दिया।  
 






मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस वक्त 9 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 ओवरों में वीरेंद्र सहवाग और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 28 और डेविड मिलर 5 रन पर नाबाद हैं। 

सहवाग का विकेट खोने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरा विकेट ग्लेन मैक्सवेल का विकेट गंवाया, जिन्होंने 6 रन बनाए। उन्हें मुंबई के गेंदबाज जगदीश सुचित अं‍बाती  रायडू के हाथों कैच करवाया। पंजाब का दूसरा विकेट 68 रनों पर पैवेलियन लौटा। 
 
किंग्स इलेवन पंजाब की पारी की तूफानी शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने की। सहवाग जब 19 गेंदों पर 36 रन ठोंक चुके थे, तब हरभजन ने उन्हें अपनी स्पिन के जाल में फांस लिया। शॉट लगाने के प्रयास में सहवाग पोलार्ड को कैच थमा बैठे। तब मुंबई  ने 6.4 ओवर में 60 रन बना लिए थे। (वेबदुनिया न्यूज)

वेबदुनिया पर पढ़ें