रातभर के लिए अभियान रोका : अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद रातभर के लिए अभियान रोक दिया गया। घेराबंदी मज़बूत की गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई और इस दौरान 2 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका संबंध किस समूह से था? उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।(भाषा)