श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का मुहूर्त 6 और 7 सितंबर 2023 को है। मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को देखने के लिए विदेश से कई लोग आते हैं। साथ ही जन्माष्टमी का पर्व भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का हर रूप हमारे लिए एक प्रेरणा है। साथ ही उनके वचन हमारे जीवन के लिए बहुत अनमोल और महत्वपूर्ण है। आप इस जन्माष्टमी 2023 में सोशल मीडिया या अपने ग्रुप पर यह शुभकामनाएं शेयर कर सकते हैं।
1. माखन मिश्री खाकर गोकुल में उधम मचाए,
मुरली की धुन पर राधा संग सभी गोपियां नचाएं।
happy janmashtami 2023
2. आधा जीवन जिन्होंने अपना गोपियों के बीच बिताया है,
राधा संग मिलकर जिन्होंने संसार को प्रेम सिखाया है।