Video : झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस, भेंट करना चाहते हैं संविधान की प्रति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (15:33 IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के सभी राज्यों में संविधान सम्मान सम्मेलन कर रहे हैं। पांचवां सम्मेलन आज रांची के शौर्य स्टेडियम में करने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस नेता का हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल गांधी की दाढ़ रखने वाले यह व्यक्ति नूर हैं। यह खुद को झारखंड का राहुल गांधी बताते हैं। उनकी ख्वाहिश राहुल गांधी से मिलने की है।  
<

#WATCH | #JharkhandElection2024 | Ranchi: A local man, Noor - who identifies himself as 'Jharkhand ka Rahul Gandhi' and dons a getup similar to Rahul Gandhi from his Bharat Jodo Nyay Yatra, says, "...Rahul Gandhi is coming here today to speak on the Constitution. So, I will gift… pic.twitter.com/fKm0j4b5tS

— ANI (@ANI) October 19, 2024 >
वे  भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी की तरह वेशभूषा धारण किए हुए थे। मीडिया से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज यहां संविधान पर बोलने आ रहे हैं। इसलिए मैं उन्हें संविधान की एक प्रति भेंट करूंगा। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल नजर आए थे।
वे सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे और संविधान पर बोलेंगे। मुझे उम्मीद है कि वे आज मुझसे मिलेंगे और मैं उनसे बात कर सकूंगा। मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा...मुझे 'झारखंड का राहुल गांधी' के रूप में जाना जाता है। (Photo and video courtesy: ANI)