बाल कविता : इंसानों का काम...

बल्ब फ्यूज था, हुआ अंधेरा,
हथिनी थी घबराई।







 





चढ़ी पोल पर बल्ब बदलने,
नहीं बदल पर पाई।
 
बल्ब होल्डर छोटा-सा था,
सूंड मुटल्ली भारी।
काम नहीं पूरा हो पाया,
उतर आई बेचारी।
 
बल्ब लगाना बल्ब फोड़ना,
इंसानों का काम।
हथिनी कैसे कर सकती थी,
इसको अपने नाम।

वेबदुनिया पर पढ़ें