बाल कविता : पिक‌निक‌

लालू, कालू मोहन,सोहन,
चलो वलें अब पिकनिक में
लीला, शीला, कविता, रोशन
चलो चलें अब पिकनिक में
 
ले जाएंगे आलू बेसन,
चलो चलें अब पिकनिक में
वहीं तलेंगे भजिये छुन-छुन,
चलो चलें अब पिकनिक में
चलकर सीखेंगे योगासन,
चलो चलें अब पिकनिक‌ में
योगासन पर होगा भाषण,
चलो चलें अब पिकनिक में
 
प्रिंसिपल होंगे मंचासन,
चलो चलें अब पिकनिक में
रखना है पूरा अनुशासन,
चलो चलें अब पिकनिक में
 
गाएंगे सब बच्चे गायन,
चलो चलें अब पिकनिक में
लाओ अपने अपने वाहन,
चलो चलें अब पिकनिक में
 
मनमोहन मनभावन है दिन,
चलो चलें अब पिकनिक में    

वेबदुनिया पर पढ़ें