वैज्ञानिकों ने बनाया दो बीजों वाला संतरा

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011 (09:28 IST)
FILE
बीजों के कारण रसीले संतरे को खाना पसंद नहीं करने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने संतरे की एक नई प्रजाति का विकास कर लिया है जिसके बारे में उनका दावा है कि इसमें केवल दो या तीन ही बीज होंगे।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इस ई किस्म को किन्नोएलएस नाम दिया गया है जहाँ एलएस का अर्थ कम बीज है। दल के अनुसार, नई किस्म के संतरे में 10 से 11 फाँकें हैं। उन्होंने इस किस्म के सात फल विकसित किए हैं।

डेली मेल के अनुसार, नई किस्म के संतरे में 15 से 30 बीजों के बजाय केवल दो या तीन ही बीज होंगे। अनुसंधानियों ने इस संतरे का विकास मंदारिन किस्म के किन्नो से किया है।

भारत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इस फल के पूर्ववर्ती किन्नो को बहुतायत से उगाया जाता है और तमाम खट्टे फलों में इस फल का योगदान 80 प्रतिशत तक होता है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें