दुबई को खाद्य आपूर्ति में भारत पहले स्थान पर

सोमवार, 15 जुलाई 2013 (16:11 IST)
FILE
दुबई। दुबई के खाद्य आयात में भारत की हिस्सेदारी पहले नंबर पर है।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुबई का खाद्य व्यापार बढ़कर 2011 में 929.4 अरब रुपया रहा, जो 2010 में 782.7 अरब रुपए का था। इसमें 14 प्रतिशत (95 अरब रुपए) की हिस्सेदारी के साथ दुबई के खाद्य आपूर्तिकर्ताओं में भारत पहले स्थान पर रहा।

ब्राजील की हिस्सेदारी 11 प्रतिशत (71.4 अरब रुपए) और अमेरिका की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत (63.5 अरब रुपए) रहा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें