कक्काजी का दावा, फायरिंग में 8 किसानों की हुई मौत

बुधवार, 7 जून 2017 (13:00 IST)
इंदौर। इंदौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, भारतीय किसान यूनियन, आम किसान यूनियन ने सयुंक्त रूप से मीडिया से बात की। इस दौरान मंदसौर की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा 'कक्काजी' ने मंदसौर घटना में मृतकों की संख्या 8 बताई है जिनमें 6 पाटीदार और 2 अन्य समाज के लोग हैं।
 
किसान संघों का आरोप है कि सरकार ने मृतकों की संख्या भी गलत बताई है।  इस दौरान काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताने वाले संघ ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। प्रदेश के हालात बिगड़ चुके हैं। किसानों की छाती और गर्दन पर गोली चली है जो कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का उल्लंघन है।
 
किसान संघों ने 10 जून के बाद 'जेल भरो आंदोलन' की बात कही है। वहीं, प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अर्थी निकाली जाएगी।

कक्काजी ने सीधे शिवराज के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए और विवेक अग्रवाल, एसके मिश्रा, इकबाल सिंह बैस, जैसे अधिकारियों पर नाम लेकर हमला किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंस और शकुनी मामा बताते हुए नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग की।

वेबदुनिया पर पढ़ें