भारत ने वित्तवर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया : उन्होंने कहा कि भारत ने वित्तवर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर अन्य देशों द्वारा सोने पर कम शुल्क की मांग एफटीए वार्ता के दौरान चर्चा की जाती है जिसका मूल्यांकन घरेलू उद्योग के हितों और आर्थिक विचारों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाता है।
आसियान, कोरिया, जापान और मलेशिया के साथ भारत के व्यापार समझौते के तहत सोने पर वर्तमान आयात शुल्क शून्य है। भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत 160 टन के टीआरक्यू (टैरिफ दर कोटा) तक सोने पर 5 प्रतिशत और सोने के डोर पर 4.35 प्रतिशत शुल्क लगाया जाता है। इस मात्रा से ऊपर कोई छूट नहीं है।(भाषा)