पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए कितने बढ़े दाम...

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (07:33 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 17 दिन में से 14 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह पेट्रोल जहां 4.20 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 4.70 रुपए बढ़ गए।

ALSO READ: Corona काल में इंश्योरेंस सेक्टर पर भी महंगाई की मार, ज्यादा देना पड़ रही हैं प्रीमियम
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 105.84 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 94.57 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 111.77 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 102.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। पिछले 15 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम 35 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख