बड़ी खबर, पंजाब में 10 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए कितने घटे डीजल के दाम...

रविवार, 7 नवंबर 2021 (14:39 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का फैसला किया। नए दाम आज रात से लागू हो जाएंगे।
 
मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमने पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 10 रुपए और 5 रुपए प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। नए दाम आज रात से ही प्रभावी होंगे।
 

We have decided to decrease petrol and diesel prices by Rs 10 per litre and Rs 5 per litre, respectively, to be effective from midnight today: Punjab CM Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/Q3PP1scPeo

— ANI (@ANI) November 7, 2021
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने दिवाली के एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल से उत्पाद शुल्क क्रमश: 5 रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर वैट में कमी की है।
 
उत्पाद शुल्क और वैट में कटौती के बाद देश के 20 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गई।
 
कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, मध्य प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, लद्दाख और मेघालय ने की वैट में कटौती की।
 
राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु ने अब तक वैट नहीं घटाया है जबकि पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भी राज्य सरकार ने वैट में कोई कमी नहीं की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी