#LocWorld38 की सीएटल में शुरुआत, वेबदुनिया की भी हिस्सेदारी

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (12:10 IST)
अमेरिका के सीएटल में #LocWorld38 की शुरुआत हो चुकी है। लोकलाइजेशन और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वेबदुनिया भी इस ईवेंट में हिस्सेदारी कर रही है। 17 अक्टूबर से शुरू हुई यह कॉन्फ्रेंस 19 अक्टूबर तक चलेगी।
 
इस ईवेंट में वेबदुनिया के तकनीकी और लोकलाइजेशन विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर और लोकलाइजेशन सर्विस पर अपना पोर्टफोलियो प्रस्तुत कर रहे हैं। इस अवसर पर वेबदुनिया के प्रेसीडेंट एवं सीओओ पंकज जैन एवं वाइस प्रेसीडेंट (बिजनेस डेवलपमेंट) अमित गोयल भी उपस्थित रहे। इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के भाषा और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
 
लोकलाइजेशन, तकनीक एवं वेबदुनिया से जुड़ीं अन्य जानकारियों के लिए कोई भी #LocWorld38 सीएटल के बूथ 102 पर मिल सकता है। प्रदर्शनी का समय 18 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे तक रहेगा, जबकि 19 अक्टूबर को सुबह 8.30 से सायं 5 बजे तक रहेगा। ईवेंट में पुरस्कार वितरण के साथ ही अन्य सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
 
 
#LocWorld38 इंटरनेशनल बिजनेस, ट्रांसलेशंस और लोकलाइजेशन और ग्लोबल वेबसाइट मैनेजमेंट की एक प्रमुख कॉन्फ्रेंस है। कॉन्फ्रेंस लैंग्वेज और ट्रांसलेशन सर्विस तथा टेक्नोलॉजी की जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए एक बड़ा माध्यम बनती है।
 
वेबदुनिया के बारे में : 19 साल पुरानी कंपनी वेबदुनिया स्ट्रेटजी से लेकर डिप्लॉएमेंट तक की सेवाएं मुहैया करवाती है। वेबदुनिया की एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, एनालिटिक्स में तकनीकी महारत का आज कई अग्रणी कंपनियां लाभ उठा रही हैं।
 
 
वेबदुनिया ग्लोबल डिजिटल कंटेंट को केंद्रित करने के उद्देश्य से 30 से ज्यादा भाषाओं का अनुवाद अपने इनहाउस लोकलाइजेशन मैनेजमेंट सिस्टम से करता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी