गांगुली ने दिया अकरम को जवाब (देखें वीडियो)

स्विंग गेंदबाजी के सुल्तान कहे जाने वाले वसीम अकरम और ऑफ साइड के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों भारत इंग्लैंड सिरीज में एक साथ कॉमेंट्री करते नजर आ रहे हैं।

गांगुली और अकरम मैदान में एक दूसरे के खिलाफ कई बार आमने सामने रहे हैं। गांगुली की बल्लेबाजी की यह विशेषती थी कि वे ऑफ साइड में चाकचौबंद फील्डिंग की जमावट के बावजूद भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेज देते थे।

भारत पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच में गांगुली ने वसीम अकरम की गेंदों पर अपनी इसी कला से चौके लगाए। अकरम ने ऑफ साइड में बेहद मजबूत फील्डिंग की सजावट की और गांगुली को स्ट्रोक खेलने की चुनौती दी। गांगुली ने इसे स्वीकार किया और अकरम की गेंद पर ऑफ साइड में एक के बाद एक चौके लगाए। हर चौके के बाद अकरम असहाय होकर सिर्फ देखते रह जाते और सोचते कि गांगुली को रोकने के लिए क्या किया जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें