कोरोना काल के कारण आईपीएल 2021 की नीलामी देरी से तो शुरु हो ही रही है इस बार सभी फ्रैंचाइज टीमों का बजट भी नहीं बढ़ाया गया है। आईपीएल 2020 के दौरान बजट 85 करोड़ था और आईपीएल 2021 के लिए भी इतना ही बजट है।
यह निर्णय खिलाड़ियों के बेस प्राइस पर भी दिखा है। कैप़्टड खिलाड़ी के बेस प्राइस को 5 श्रेणी में रखा गया है। इसमें न्यूनतम राशि 50 लाख और अधिकतम राशि 2 करोड़ की है। हालांकि यह सिर्फ बेस प्राइस है और खिलाड़ियों की कीमतें बोलियों में बढ़ेगी ही लेकिन पिछले कुछ सत्रों के मुकाबले में यह काफी सस्ती है।
इस कारण फ्रैंचाइजी को अपने पसंदीदा खिलाड़ी कम दामों में मिलने की उम्मीद है। ऐसा भी हो सकता है कि बुरे फॉर्म से गुजर रहा बड़ा खिलाड़ी किसी फ्रैंचाइजी को सस्ते में मिल जाए। वहीं छोटे खिलाड़ियों के लिए भी फ्रैंचाइजी को बड़ी बोली लगानी पड़ सकती है।
यह काफी कुछ स्टॉक क्लियरेंस सेल जैसी हो सकती है जहां कम दाम पर उपभोक्ताओं को औसत से अच्छी चीजें मिल जाती है। ठीक वैसे ही औसत दर्जे के खिलाड़ी भी इस बार फ्रैंचाइजी को काफी कम दाम पर मिलने की संभावना बनी हुई है।
आईपीएल संचालन परिषद ने खिलाड़ियों की संख्या में कटौती की है जिसके बाद 292 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी। कैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस ऐसा रहेगा-