46 रनों से पाक को पस्त किया न्यूजीलैंड ने, शाहीन की शुरुआत बिगड़ी

WD Sports Desk
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (16:06 IST)
PAKvsNZ केन विलियमसन के 57 रन और डेरिल मिचेल के 61 रनों अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद टिम साउदी के चार विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान को 46 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।शाहीन अफरीदी की कप्तानी में यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय था जो पाकिस्तान खेल रहा था। बतौर गेंदबाज भी शाहीन अफरीदी को ग्लेन फीलिप्स ने 1 ओवर में 24 रन बटोरे।

पाकिस्तान ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में डेवन कॉन्वे शून्य का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फिन ऐलन और कप्तान केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट पर 49 रनों की साझेदारी की। पांचवें ओवर में फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। ऐलन तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 34 रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में केन विलियमसन भी 57 रन बनाकर आउट हो गये।

उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेरिल मिचेल ने चार चौके और चार छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 61 ठोक डाले। ग्लेन फ़िलिप्स 19 रन, मार्क चैपमैन 26 रन और ऐडम मिलन 10 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ALSO READ: केन विलियमसन फैंस के लिए खुशखबरी, वापसी पर मिली T20I की कप्तानी

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 25 रन देकर चार लिये और साथ ही उन्होंने 150 टी-20 विकेट का आंकड़ा भी छुआ। वहीं एडम मिल्ने और बेन सीर्स के नाम 2-2 विकेट मिले। ईश सोढ़ी को एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
अगला लेख