रोहित शर्मा को 37वें जन्मदिन का तोहफा, T20I World Cup के लिए टीम के बने कप्तान

WD Sports Desk
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (16:00 IST)
रोहित शर्मा के 37वें जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें तोहफे में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप में भारतीय टीम की कमान सौंप दी।

बतौर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आज तक एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप मिस नहीं किया है जो अब तक एक रिकॉर्ड है। वहीं रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के बाद 1 से ज्यादा बार किसी भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप में कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली ने सिर्फ 1 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप की कप्तानी की है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख