कोहली ने छोड़ा आसान कैच तो रोहित ने आसान रन आउट, हुए ट्रोल (Video)

Webdunia
रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (21:11 IST)
भले ही भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेटों की हार से पाकिस्तान बाहर हो गया हो लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के दोयम दर्जे के प्रदर्शन से टीम इंडिया के फैंस खासे निराश हुए।

पूर्व कप्तान विराट कोहली का ही अनुसरण उनके साथी और कप्तान रोहित शर्मा ने किया। उन्हें 13 वें ओवर में मार्करम को आउट करने का बेहद आसान मौका मिला था लेकिन वह चूक गए। अगर वह दौड़कर भी स्टंपस पर गेंद फेंक देते तो मार्करम आउट हो जाते लेकिन दूर से ही गेंद फेंकने पर मार्करम को जीवनदान मिल गया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख