भारत को प्रेरित करने में असफल रहे धोनी-अकरम

बुधवार, 24 अगस्त 2011 (15:57 IST)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम को प्रेरित करने में विफल रहे और इंग्लैंड के हाथों मेहमान टीम की 0-4 की शिकस्त भारतीय कप्तान के लिए आंख खोलने वाली होनी चाहिए।

अकरम का साथ ही मानना है कि इंग्लैंड के बेजोड़ गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ धोनी की खराब बल्लेबाजी ने भी टेस्ट श्रृंखला में भारत की शिकस्त में अहम भूमिका निभाई। भारत को इंग्लैंड में 1959 में 5-0 की शिकस्त के बाद सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

अकरम ने कहा, ‘उनकी बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय है। इस श्रृंखला में धोनी बार बार स्लिप क्षेत्र में आउट होते रहे।’ पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘एजबस्टन में तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भले ही उन्होंने 70 से अधिक रन बनाए लेकिन जब आपके विरोधी ने 700 से अधिक रन बनाए हों तो इसकी अहमियत कितनी है।’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें