योगी के विधायक के बिगड़े बोल, राहुल हैं रावण तो प्रियंका को बताया शूर्पणखा...

बुधवार, 30 जनवरी 2019 (10:05 IST)
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति की घोषणा के बाद भाजपा नेता उन्हें लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। मर्यादा को ताक में रखकर बीजेपी नेता बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम उत्तरप्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह है। सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका गांधी को शूर्पणखा और राहुल गांधी की तुलना रावण से कर डाली।
 
खबरों के अनुसार जब बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह से प्रियंका गांधी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण ने पहली अपनी बहन को भेजा था। अब राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण के रूप में राहुल हैं। उन्होंने शूर्पणखा के रूप में अपनी बहन प्रियंका गांधी को उतारा है, तो मान लीजिए कि लंका विजय हो गई। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेता इस धरती पर पैदा हुआ।
 
प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने के बाद पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से बीजेपी नेता लगातार उन पर बयानबाजी कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी