गंगा की सौगंध, राज बब्बर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटूंगा, एक और नेता के बिगड़े बोल

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (11:33 IST)
फतेहपुर सिकरी। फतेहपुर से बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने एक विवादास्पद बयान देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर को दौड़ा दौड़ाकर पीटने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वाइरल हुए इस वीडियो में पंडित ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। 
 
इस वीडियो में बसपा नेता गंगा की सौगंध खाते हुए कह रहे हैं कि राज बब्बर को जूतों से मारने देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने राज बब्बर पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया। 
 

#WATCH BSP candidate Guddu Pandit in Fatehpur Sikri: Sunn lo Raj Babbar ke kutton, tumko aur tumare neta nachaniya ko dauda dauda ke jooton se maarunga jo jhoott faelaya samaaj mein. Jahan milega, Ganga maa ki saugandh tujhe jooton se maarunga, tujhe aur tere dalaalon ko. (15.04) pic.twitter.com/bvQqAP3x2W

— ANI UP (@ANINewsUP) April 16, 2019
उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी सीट पर गठबंधन के गुड्डू पंडित, बीजेपी के राजकुमार चाहर और कांग्रेस के राज बब्बर के बीच मुकाबला है। यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी