Live : नरेन्द्र मोदी गरजे, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती है अयोध्या

बुधवार, 1 मई 2019 (11:54 IST)
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राम की नगरी अयोध्या पहुंचे गए हैं। मोदी के अयोध्या दौरे से जुड़ी हर जानकारी... 

-सपा, बसपा, कांग्रेस और सभी महामिलावटी का इतिहास आतंकवाद पर नर्म रुख अपनाने का रहा है। 
-हम छेड़ते नहीं हैं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ते भी नहीं हैं। 
-खतरा सीमा के भीतर हो या सीमा के बाहर, नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा।
-गोली का जवाब गोले से देंगे। ये हम नहीं बोलते, जवान की अंगुली बोलती है।
-भारत सुरक्षित रहेगा तब ही हमारी आशांएं और आकांक्षाएं पूरी हो पाएंगी। 
-आतंक और अत्याचार का अंत हो इसलिए आपको कमल के फूल पर बटन दबाना है। 
-कमल के फूल पर बटन दबाने के मतलब आप सपने बोएंगे, और वे साकार होंगे। 
-कमल के फूल पर बटन दबाएंगे तो आपके भीतर सैनिक की आत्मा जाग जाएगी, जो देश के लिए मरेगा और देश के लिए जिएगा। 
-आप इतनी बड़ी संख्‍या में आए इसके लिए आपका बहुत बहुत आभार।
-प्रमु रामजी की धरती से जय श्रीराम, जय जय श्री राम, जय जय श्रीराम। भारत माता की जय।
-26 जनवरी को पहली बार रामायण पर केन्द्रित झाकियों को शामिल किया। 
-अमूल्य धरोहर को पहचानने के लिए संवेदना की जरूरत होती है। हमने इसे आस्था तक ही नहीं पर्यटन और अर्थव्यवस्था से भी जोड़ा है।
-देश में रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट और बौद्ध सर्किट पर काम चल रहा है। 
-आस्था और पर्यटन पर सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद का होता है। 
-आतंकवाद की फैक्ट्रियां हमारे पड़ोस में अभी भी चल रही हैं। पड़ोस में यही कारोबार चलता है।
-ये लोग मौके की ताक में हैं और चाहते हैं कि देश में कमजोर सरकार बने। 
-आतंकवाद को सावधानी हटी तो मौत का बुलावा आ जाता है।  
-मायावती ने डॉ. अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग किया। 
-गरीबों के लिए भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत की।
-हम मजदूरों के लिए पेंशन योजना लेकर आए। 
-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और डाकियों का वेतन बढ़ाने का काम हमारी सरकारों ने किया। 
-हमने पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपए किया। इससे सरकार पर हजारों करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आया। 
-हमारी सांस्कृतिक विरासत को तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाले लोगों ने खतरे में डाल दिया था। 
-योग हमारी संस्कृति का हिस्सा सदियों से है, लेकिन हमने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया। 
-कुंभ को हमने और भव्य बनाया।
-अयोध्या की दीपावली अब चर्चा का विषय बनती है। कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या में अतिथि के तौर पर आती हैं तो पूरे विश्व में चर्चा होती है।
-समाजवादी पार्टी ने लोहिया के आदर्शों को भुलाया। एसपी ने लोहिया के आदर्शों को मिट्‍टी में मिलाया। 
-जनता के प्यार को देखकर एसपी और बीएसपी का ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। 
-इन लोगों ने श्रमिकों और गरीबों को बांटा है, जबकि हमने गरीबों और श्रमिकों की परवाह की है। 
-कोई चायवाला यह नहीं सोचता कि उसका बच्चा बड़ा होकर चायवाला बने। रेहड़ीवाला, सब्जी बेचने वाले भी यह नहीं सोचते की उनका बच्चा भी वही काम करे। गरीब भी आगे बढ़ना चाहता है। 
-अयोध्या आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। 
-अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती है। 
-पिछले पांच साल में देश का स्वाभिमान बढ़ा है। 
- नरेन्द्र मोदी यहां गोसाईंगंज के मया बाजार सभा को संबोधित करेंगे। मोदी के इस भाषण का असर यूपी की 41 सीटों के अलावा देश के अन्य राज्यों की बची हुई सीटों पर असर हो सकता है। 
-अयोध्या में नरेन्द्र के भाषण पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजरें रहेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी अयोध्या पहुंचे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी