इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब, युवा और किसानों तक, भाजपा के घोषणा पत्र की 10 खास बातें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 14 अप्रैल 2024 (10:55 IST)
BJP manifesto for loksabha election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणापत्र जारी करते ही सरल भाषा में लोगों को बता दिया कि भाजपा के संकल्प पत्र में लोगों के लिए क्या है। जानिए घोषणा पत्र की 10 खास बातें...

ALSO READ: यदि PM मोदी न होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता : राज ठाकरे
1. 21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा 3 तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है - पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर।
 
2. सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम नए-नए एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोल रहे हैं, यूनिवर्सिटी बना रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम देशभर में हाइवे, रेलवे, एयरवे और वॉटर वे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम 5G का विस्तार कर रहे हैं, 6G पर काम कर रहे हैं।
 
3. अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
 
4. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।
 
5. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ - युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है।
 
6. भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
 
7. कुछ महीने पहले ही दुनिया की अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को Global Nutrition Hub बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत अधिक बल देने वाले हैं। इससे श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा। भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
 
8. भारत आज women led development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
 
9. सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। देशभर में डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी।
 
10. भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे - स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। भाजपा का संकल्प है कि आने वाले समय में उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में एक-एक बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से हम आधुनिकता की तरफ जाने को गति देंगे। इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी