लड़कियों को दोस्ती के लिए कैसे लड़के पसंद आते हैं और किसे चुनती हैं बॉयफ्रेंड?

WD Feature Desk

शनिवार, 10 अगस्त 2024 (12:56 IST)
Friendship meaning for girls

दोस्ती, दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता समझा जाता है। ये रिश्ता दुनिया के बाकि रिश्तों की तरह नहीं होता है। बिना किसी शर्त के इस रिश्ते की नींव विश्वास और अपनेपन पर टिकी होती है। दोस्ती सिर्फ समान जेंडर में नहीं होती है। लड़के-लड़कियां भी अच्छे दोस्त होते हैं।

कहते हैं अपने दोस्तों का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए। वैसे लड़कियां अपना दोस्त चुनने में बहुत सतर्कता बरतती हैं। आज इस आलेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियां कैसे लड़कों को अपना दोस्त बनाती हैं और कैसे बॉयफ्रेंड चुनती हैं।ALSO READ: बेंचिंग डेटिंग के लिए क्यों बढ़ रहा है युवाओं में क्रेज, जानें इस रिलेशनशिप और ट्रेंड के बारे में

लुक्स और स्टाइल से ज़्यादा इमोशनल क्वालिटीज को देती हैं महत्व
रिलेशनशिप एक्सपर्ट के अनुसार, लड़कियां जब भी किसी लड़के को अपना दोस्त या पार्टनर चुनती हैं तो लुक्स और कपड़ों को कंसीडर करती हैं लेकिन ज्यादा महत्व उनकी इमोशनल क्वालिटीज को देती हैं।

हीरो नहीं सच्चा दोस्त करती हैं तलाश
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड चुनने का तरीका अलग-अलग हो सकता है।  लेकिन फिल्मों की तरह हीरो बनकर किसी लड़की का दोस्त बन पाना एक ग़लत सोच है। असल में एक रिसर्च में पता चला कि जो लड़के फिल्में देखकर लड़कियों के सामने अपनी अलग इमेज बनाने की कोशिश करते हैं वे कई बार वे रिश्ते में कमज़ोर साबित होते हैं।

लड़कियों को पसंद आते हैं मजाकिया लड़के
एक साइकोलॉजिकल स्टडी के अनुसार लड़कियां मजाकिया लड़कों को ज्यादा अट्रैक्टिव मानती हैं।  उनके किसी रिश्ते में आने से उसके ज्यादा चलने की संभावना होती है। मजाकिया लोगों को ज्यादातर लड़कियां अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं।

इनोशनली मैच्योर पार्टनर पसंद करती हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां अपने मेल पार्टनर या बॉयफ्रेंड में इनोशनली मैच्योरिटी तलाश करती हैं और इसे ही प्रॉयरिटी देती हैं। ऐसे लड़के छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा नहीं खोते और हर चीज सोच-समझकर फैसला लेते हैं।  इन्हें रिश्ते संभालना अच्छी तरह आता है।  इन्हें किसी रिलेशन की बॉउंड्रीज पता होती है।  

लड़कियों को पसंद आती हैं लड़कों की ये आदतें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी