ElectionResults : 3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का बयान, पढ़िए क्या कहा

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (17:41 IST)
ElectionResults 2023 :  राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 3 राज्यों में मिले बहुमत पर औपचारिक रूप में मुहर लग जाने के बाद अब भाजपा के पार कुल 12 राज्यों में सत्ता होगी। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। 
<

जनता-जनार्दन को नमन!

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा @BJP4India में है।

भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों…

— Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2023 >
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन नतीजों से संकेत मिलता है कि भारत की जनता मजबूती से सुशासन और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है। हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं।


 
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रख कर चुनावी मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव 2018 के उलट न केवल ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर है, बल्कि कांग्रेस की परंपरागत कही जाने वाली सीटें भी इस बार भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।