नर्सिंग घोटाले पर CM के सख्त तेवर, 31 जिलों के 66 कॉलेज होंगे बंद,देखें पूरी सूची

विकास सिंह

मंगलवार, 28 मई 2024 (12:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले में अब सरकार एक्शन के मूड में आ गई है। नर्सिंग घोटाले की जांच में रिश्वतखोरी के खेल का खुलासा होने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रदेश के 31 जिलों के 66 अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उन्हें बंद किया जा रहा है।

भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में कार्रवाई- नर्सिंग कॉलेज घोटाले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 66 अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण पिथोड़े ने सभी 31 जिलों के कलेक्टरों को अनफिट कॉलेजों की सूची सौंपी है। इसमें भोपाल के 6 नर्सिंग कॉलेज सविता कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीनस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग, राम राजा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रोशन हस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, साई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और द होली फेथ इंस्टीयूट ऑफ नर्सिंग शामिल है। इसके साथ इंदौर के दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राय एकेडमी नर्सिंग क़ॉलेज, वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज. देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल शामिल है ।

प्रदेश के 66 नर्सिंग कॉलेज जिनकी मान्यता निरस्त
भोपाल-
1.सविता कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल
2. वीनस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग, भोपाल
3.राम राजा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल
4.रोशन हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल
5.साई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल
6.होली फेथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल

इंदौर 
1-देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एवं एसोसिएटेड हॉस्पिटल
2-हृतुंजय स्कूल ऑफ नर्सिंग
3-वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज
4-जगद्गुरु दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग
5राय एकेडमी नर्सिंग कॉलेज, इंदौर
जबलपुर
1-कोठारी नर्सिंग कॉलेज,जबलपुर
2.प्रीति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस,जबलपुर 
ग्वालियर
1.जय मां भगवती नर्सिंग कॉलेज,ग्वालियर
बैतूल
1.विजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग
2.मारुति कॉलेज ऑफ नर्सिंग
3.श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग
4.माँ मालती देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज
5.बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
6.श्री गोवर्धन कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग
7.श्री ओम कॉलेज ऑफ नर्सिंग
8.वेदांश कॉलेज ऑफ नर्सिंग जिला बैतूल
 भिंड
1.आयुष्मान स्कूल ऑफ नर्सिंग, भिंड
2.माँ कृष्णा नर्सिंग कॉलेज, भिंड
छतरपुर
1.आधार नर्सिंग कॉलेज, छतरपुर
2.जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, छतरपुर
3.खजुराहो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज, छतरपुर
4.एस.आर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग छतरपुर, म.प्र

छिंदवाड़ा
1.ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, छिंदवाड़ा
2. रितु कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस, छिंदवाड़ा
देवास-
1.देवास नर्सिंग शिक्षा महाविद्यालय, देवास
धार 
1-श्री व्यंकटेश नर्सिंग कॉलेज
2-रोशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग
3-नवरतन कॉलेज ऑफ नर्सिंग
4-प्रयागराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग 
झाबुआ 
1.मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
2.अक्षर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाबुआ,जिला झाबुआ
मंडला
1.केयर स्कूल ऑफ नर्सिंग
2.शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग जिला मंडला 
नर्मदापुरम 
1.शांति निकेतन नर्सिंग स्कूल,नर्मदापुरम
2.नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस,नर्मदापुरम
3.दयाल एकेडमी ऑफ नर्सिंग साइंस कॉलेज, नर्मदापुरम
रीवा 
1.शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय,रीवा
2.स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज,रीवा
सीहोर
1.हिंदुजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग,सीहोर
2.माँ पीताम्बरा नर्सिंग कॉलेज, सीहोर
3.निशा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च सेंटर,सीहोर
4.सुशीला नर्सिंग कॉलेज, सीहोर 
सिवनी 
1.केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बारापत्थर, सिवनी
2-रिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिवनी
शहडोल 
1. पंचशील इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल 
2. शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज, शहडोल
अन्य जिलों के नर्सिंग कॉलेज 
1.जे एम कॉलेज ऑफ नर्सिंग,बगवाज,श्योपुर
2.साई स्कूल ऑफ नर्सिंग,अलीराजपुर
3.शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग,अनूपपुर
4 इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,बड़वानी
5.बीएम स्कूल ऑफ नर्सिंग,विदिशा
6.जे.के.नर्सिंग कॉलेज,उज्जैन
7-टी.डी.इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर,उमरिया
8.दाऊ सरदार सिंह नर्सिंग इंस्टीट्यूट,टीकमगढ़
9.छत्रसाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग,पन्ना
10.डॉ.अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,सागर
11.ऑल इज़ वेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग,बुरहानपुर
12.प्रतिभा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज,खंडवा
13.श्री रीवा गुर्जर चिकित्सा विज्ञान प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र,खरगोन 
14.बोस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मुरैना
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी