मृतकों की पहचान रानी अहिरवार (23), रानूबाई (33), सुनीता (35) रामस्नेही (25), राहुल (20), देवेन्द्र (5) अंशिका (4) और बॉबी (3) के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में जीप का टायर फट जाने के बाद वह अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में दोनों मोटरसाइकल पर सवार लोग आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं जीप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया दु:ख : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने ट्वीट में लिखा, छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति दें।