मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से महिला व उसके 2 बच्चों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 जून 2024 (14:43 IST)
डिंडोरी (एमपी)। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के एक गांव में बिजली गिरने की घटना में एक महिला और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना करंजिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चौरादादर गांव में शुक्रवार शाम हुई।
 
करंजिया पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि बिजली गिरने से 1 महिला तथा उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे की उम्र 2 साल जबकि दूसरे की 4 साल थी। यह घटना उस समय हुई, जब महिला खेत में काम कर रही थी और उसके दोनों बच्चे आसपास खेल रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख