समलैंगिक वाले विज्ञापन पर MP में डॉबर इंडिया के खिलाफ बॉयकॉट की मुहिम, गृहमंत्री ने DGP को कार्रवाई के दिए निर्देश

विकास सिंह
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (19:25 IST)
करवा चौथ मना रहे समलैंगिक जोड़े के विज्ञापन पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर बॉयकाट डाबर की मुहिम को अब मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी अपना समर्थन दे दिया है। मध्यप्रदेश में भाजपा संवाद प्रमुख लोकेंद्र पराशर ने ट्वीट कर डॉबर इंडिया के सभी प्रोडेक्ट के बहिष्कार करने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की जिन्हें हमारी संस्कृति का सम्मान नहीं, हमारे घर में उनका सामान नहीं। आज और अभी से घर में डाबर का सामान बंद। 
 
क्या है पूरा मामला- दरअसल डाबर इंडिया के फेयरनेस प्रोडक्ट से जुड़े विज्ञापन में 2 लड़कियों के समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ करते दिखाया गया था। इस विज्ञापन के बाद कंपनी पर हिंदुओं के त्योहारों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप लगाया गया था। सोशल मीडिया पर डाबर का बायकॉट तक करने की मांग उठने लगी थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख