उपचुनाव के नतीजों से पहले संघ कार्यालय समिधा पहुंचे शिवराज,मतगणना को लेकर कांग्रेस भी बेचैन

विकास सिंह
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (14:30 IST)
भोपाल। उपचुनाव की काउंटिंग से पहले मध्यप्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया हैं। मंगलवार को होने वाली काउंटिग से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए है। दोनों ही खेमों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज संघ कार्यालय समिधा पहुंचकर संघ के नेताओं से मुलाकात की। काउंटिंग से पहले संघ प्रमुख से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात को सियासी गलियारों में काफी अहम नजरिए से देखा जा रहा है। 
 
नतीजों से पहले अक्रामक कमलनाथ– दूसरी ओर वोटिंग के बाद पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा पर बेहद अक्रामक नजर आ रहे है। कमलनाथ ने एक बार भाजपा पर विधायकों की सौदेबाजी करने और विधायकों को प्रलोभन दने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदताओं ने खुलकर सच्चाई का साथ दिया है और भाजपा को यह अहसास हो रहा हैं कि वह उपचुनाव बुरी तरह हारने वाली है। ऐसे में भाजपा फिर सौदेबाजी और विधायकों की बोली लगाकर प्रदेश को कंलकित करने का प्रयास कर रही है। उपचुनाव के बाद प्रदेश में कमलनाथ सरकार की वापसी का दावा करने वाली कांग्रेस ने चुनावी परिणाम के ठीक एक दिन बाद यानि ग्यारह नवंबर को विधायक दल की बैठक भी बुलाई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख