नीता अंबानी के जन्मदिवस पर 'अन्न-सेवा', शहडोल में 4 हजार बच्चों को खिलाया खाना

गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (14:30 IST)
Anna Seva in Shahdol on Nita Ambani's birthday: रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन (60th birthday) मना रही हैं। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भी नीता अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर 'अन्न-सेवा' की गई। शहडोल के सोहागपुर, बुढ़ार और गोह्पारु के 9 गांवों के करीब 4 हजार बच्चों की 'अन्न-सेवा' की गई और 1 हजार भूमिहीन किसानों को कच्चा राशन किट का वितरण किया गया है।
 
रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ 272 स्वयंसेवकों ने बच्चों को भोजन परोसा। स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लेकर बच्चे खासा खुश हुए। बच्चों और किसानों ने नीता अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए।
 
नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में 3 हजार बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने 'अन्न सेवा' के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है।
 
शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी