सतना में अराजक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर मारे डंडे, कांग्रेस ने बताया बड़ी साजिश

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (17:46 IST)
सतना। शहर में कुछ अराजक तत्वों ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है। हथौड़े, डंडे से प्रतिमा पर हमले किए हैं। 
 
हाथ में भगवा झंडा लिए बीच चौराहे में ये अराजक तत्व एक तरफ तो जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। 
<

यह विडीओ मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का है।
जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है।

यह घटना बेहद निंदनीय है। pic.twitter.com/CPlDwWef3w

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 25, 2022 >
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।