15 साल से लिव इन में थे, 3 प्रेमिकाओं से रचाया ब्याह, वायरल हुआ शादी का कार्ड

मंगलवार, 3 मई 2022 (10:39 IST)
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में 15 साल से लिव-इन में रहने के बाद अपने 6 बच्चों की उपस्थिति में 3 प्रेमिकाओं से एक ही मंडप में विवाह कर लिया। दूल्हे के साथ तीन दुल्हनों और उनकी शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 
अलीराजपुर के नानपुर गांव के पूर्व सरपंच समरथ मौर्या ने जनजातीय परंपराओं के मुताबिक एक मंडप में तीनों प्रेमिकाओं के साथ ब्याह रचाया है। शादी में इनके 6 बच्चे भी बारातियों के साथ जमकर थिरके।
 
दूल्हे समरथ के अनुसार वह 15 साल पहले बहुत गरीब था। इसलिए शादी नहीं कर पाए। अब कर रहे हैं ताकि अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन कर सकें।
 

MP: After being in a live-in relationship for 15 years with 3 women, a tribal man tied knot with them in Nanpur, Alirajpur

"I got married on April 30. As per our tradition, we are not allowed to participate in social functions till we get married," said Samarth Maurya, the groom pic.twitter.com/bsgdhnpTG7

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 2, 2022
उल्लेखनीय है कि आदिवासी भिलाला समुदाय में लिव-इन में रहने और बच्चे करने की छूट है, लेकिन जब तक विधि-विधान से शादी नहीं होती, तब तक समाज के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने की इजाजत नहीं होती। इसलिए समरथ मौर्या अपनी प्रेमिकाओं के साथ अब शादी रचा रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी