बड़ी खबर, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (15:39 IST)
Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो गया।
 
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारी लंबे समय से कर्मचारी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
 
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख