भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी मध्यप्रदेश के 9 जिलों में 698 किमी का सफर करेंगे तय

विकास सिंह
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (16:36 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर पदयात्रा शुरु करने जा रहे है। राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु कर रहे है जो 67 दिन में  देश के 110 जिलों में 100 लोकसभा सीटों और 337 सीटों को कवर करते हुए 6700 किमी का सफर तय करते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय कर दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में 7 दिनों में 9 जिलो को कवर करते हुए 698 किमी का सफर तय करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सबसे सफल मध्यप्रदेश में रही थी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भी मध्यप्रदेश में इसी तरह की सफलता मिलने वाली है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव में बड़ा असर डालेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में उज्जैन, गुना और ग्वालियर का रूट तय करेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की पिछले साल निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश के मालवा निवाड़ क्षेत्र के 6 जिलों बुरहानपुर,खंडवा,खरगोन, इंदौर,उज्जैन और आगर मालवा में करीब 380 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट
मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
असम | 833 किमी | 17 जिला
अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
बिहार | 425 किमी | 7 जिला
झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
 मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख