मध्यप्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून

विकास सिंह
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (18:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त कानून बनाने जा रही है। आज मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जेहाद को लेकर सख्त कानून बनाने बात कही है।

ALSO READ: उपचुनाव में भीतरघात के बाद पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार समेत 3 नेताओं को कारण बताओ नोटिस
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने का एलान किया था, वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार भी लव जेहाद को कानून बनाने की बात कही है। पिछले दिनों दिल्ली से सटे वल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर एक मासूम लड़की की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जरूरत पड़ने पर लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने के संकेत  दिए थे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख