सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने थामा शिवसेना का हाथ

Webdunia
शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (08:41 IST)
मुंबई। बॉलीवुड सलमान के साथ ही सुर्खियों में रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा राजनीति की दुनिया में उतर गए। गुरमीत सिंह ऊर्फ शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया संकल्प-पत्र, किया 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा
 
शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शेरा के पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। शेरा शुक्रवार को मातोश्री पहुंचे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख