BJP महाराष्ट्र में दोहराना चाहती है कर्नाटक का खेल, नहीं है किसानों की चिंता : प्रियंका गांधी

सोमवार, 25 नवंबर 2019 (09:34 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में कर्नाटक के खेल को दोहराना चाहती है।
 
प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र पर चल रहे नाटकीय घटनाक्रम पर ट्‍वीट करते हुए कहा कि टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में ‘पवार पॉलिटिक्स’के भ्रमजाल में फंसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस !
 
महाराष्ट्र में 12,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?
महाराष्ट्र मामले पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य, देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया था। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम हर पल बदलता जा रहा है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम पर आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
 
एनसीपी नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से बातचीत करने उनके घर पहुंचे। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारे 52 विधायक वापस आ गए हैं, एक और विधायक हमारे संपर्क में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी